प्रियंका के कार्यकाल की बकाया निधि से होंगे विकास कार्य

बाराबंकी जिले की सांसद रहीं प्रियंका सिंह रावत के कार्यकाल के साढ़े सात करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:01 AM (IST)
प्रियंका के कार्यकाल की बकाया निधि से होंगे विकास कार्य
प्रियंका के कार्यकाल की बकाया निधि से होंगे विकास कार्य

बाराबंकी: जिले की सांसद रहीं प्रियंका सिंह रावत के कार्यकाल के साढ़े सात करोड़ रुपये शेष रह गए थे। इस धनराशि को मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत दोबारा लाने में सफल रहे हैं। ढाई करोड़ की पहली किस्त मिल गई है, जिससे सड़क, नाली, सोलर लाइट जैसे 14 कार्य कराए जाएंगे।

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में गुरुवार को टेंडर भी डाले गए। टेंडर डालने वालों में प्रियंका सिंह रावत व सांसद उपेंद्र सिंह रावत के समर्थक शामिल रहे। जमावड़ा बढ़ने पर पुलिस भी मुस्तैद दिखी। टेंडर डालने की प्रक्रिया पुलिस निगरानी में हुई। अब 31 अक्टूबर को टेंडर खुलेंगे। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रियंका सिंह रावत के कार्यकाल की जो निधि शेष रह गई थी उसके संबंध में उपभोग प्रमाणपत्र, ऑडिट रिपोर्ट सहित अन्य कार्रवाई पूरी कराई गई। तब साढ़े छह करोड़ रुपये रिलीज हुए। पांच करोड़ रुपये और मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। कोरोनाकाल में यह धनराशि जिले के विकास में महत्वपूर्ण है। पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का कहना है कि मेरे कार्यकाल की जो बकाया राशि स्वीकृत हुई है, उसके लिए मैंने निरंतर प्रयास किए हैं। जिले के विकास में निधि का सदुपयोग किया जाए।

chat bot
आपका साथी