फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

-घर के पीछे सौ मीटर दूरी मिला शव - नहीं मिला मोबाइल जमीन में छू रहे थे पैर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

बाराबंकी : लापता युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। युवक का शव घर से सौ मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला, जिसके पैर जमीन में छू रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारजन ने हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने किसी तहरीर मिलने की बात से इन्कार किया है।

बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम बरोलिया निवासी 20 वर्षीय सूरज वर्मा का शव रविवार सुबह घर के पीछे स्थित एक खेत की मेड़ पर लगे जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। बताया जाता है कि उसके पैर जमीन में छू रहे थे। मृतक सूरज होटल चलाता था। उसके होटल और घर से दोनों के निकट स्थित एक राइस मिल की बांउड्री के पास शव मिला है। मृतक के पिता लव कुमार ने बताया कि सूरज का मोबाइल गायब है और स्विच ऑफ बता रहा है। पिता ने बताया कि शनिवार को रोज की तरह सूरज सो रहा था। रात करीब ग्यारह बजे जब वह खेत फसल की रखवाली गए थे तो सूरज सो रहा था, सुबह वह अपने बिस्तर से गायब था। पिता का आरोप है कि सूरज की हत्या की गई है। मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने मृतक के परिवारजन के बयान दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी