कृषि पर्यटन स्थल बनेगा दौलतपुर गांव

बाराबंकी दुनिया इस गांव को उन्नत खेती के मॉडल के रूप में देखेगी। यहां पर एक हैलीपैड बनाने की तैयारी शुरूहो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:08 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 01:08 AM (IST)
कृषि पर्यटन स्थल बनेगा दौलतपुर गांव
कृषि पर्यटन स्थल बनेगा दौलतपुर गांव

बाराबंकी : उन्नत खेती के जरिए पद्मश्री का सम्मान पाने वाले प्रगतिशील किसान राम सरन वर्मा का हरख ब्लॉक के दौलतपुर स्थित गांव कृषि पर्यटन स्थल बनेगा। दुनिया इस गांव को उन्नत खेती के मॉडल के रूप में देखेगी।

यह बात प्रदेश के प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन जितेंद्र कुमार ने शनिवार को पद्मश्री के कृषि फार्म पर उनकी खेती का मॉडल देखने के बाद कही। उन्होंने बताया कि अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम पर्यटन के रूप में विकसित कर रहे हैं। दुनिया भर के लोग अयोध्या आएंगे। ऐसे में अयोध्या व लखनऊ के बीच स्थित रामसरन के कृषि फार्म मॉडल एग्रीकल्चर विजिट के रूप में दुनिया को दिखाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां आकर लोग जानेंगे कि खेती को आमदनी का जयरिया बनाकर कक्षा आठ तक पढ़े राम सरन ने पद्श्री सम्मान भी हासिल किया। रामसरन ने बताया कि वह अपने कृषि फार्म को कृषि पर्यटन के ²ष्टिगत विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। अब कृषिफार्म पर एक हेलीपैड बनवाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न तरह की फसलों का उत्पादन छोटे-छोटे खंडों में मॉडल के रूप में करेंगे। ताकि लोग हर तरह की खेती के बारे में यहां जानकारी हासिल कर सकें। प्रमुख सचिव के साथ उनकी पत्नी पत्नी, दो पुत्रियां व पुत्र तथा अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाईपी सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी