टीकाकरण केंद्रों पर हो रही भीड़, कोविड नियम की हो रही अनदेखी

वैक्सीन की 27 हजार डोज जिले को मिली हैं। शुक्रवार को 76 जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए। इनमें 12 हजार के करीब लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:41 PM (IST)
टीकाकरण केंद्रों पर हो रही भीड़, कोविड नियम की हो रही अनदेखी
टीकाकरण केंद्रों पर हो रही भीड़, कोविड नियम की हो रही अनदेखी

बाराबंकी : वैक्सीन की 27 हजार डोज जिले को मिली हैं। शुक्रवार को 76 जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए। इनमें 12 हजार के करीब लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वैक्सीन लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ लोगों की उमड़ रही है। कई जगहों पर कोविड नियमों का पालन नहीं दिख रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उधौली में वैक्सीन लगवाने वाले लोगो की उमड़ पड़ी। सुबह से लोगो का तांता लग गया। 11 बजे तक करीब 50 लोगो ने वैक्सीन लगवाई थी। धीरे धीरे सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। भीड़ अनियंत्रित देख वहां के डाक्टरों ने पुलिस बुलाई। डा. सुमन पांडेय ने बताया कि भीड़ अनियंत्रित होने के कारण पुलिस को बुलाया गया।

दरियाबाद की मथुरानगर सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोग काफी तादात में पहुंच रहे हैं। कई घंटे इंतजार के बाद लोगों का नंबर आ पा रहा है। देर शाम तक वैक्सीन के लिए लोग सीएचसी में नजर आते हैं। शुक्रवार को सीएचसी मथुरानगर में वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी कतार दिखी। महिलाएं व पुरुषों की कतार अलग अलग थी। दवा वितरण कक्ष तक लाइन में लोग खड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद कई लोग जमीन पर थककर बैठ गए। यहां पर शारीरिक दूरी न ही मास्क लगाएं लोग नजर आएं। सीएचसी पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वैक्सीन लगवाने आएं लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने व कतार में खड़े करने को मशक्कत शुरू की। लेकिन, शारीरिक दूरी का पालन पुलिस भी नहीं करा सकी।

chat bot
आपका साथी