राज्य वित्त आयोग से होगा गो संरक्षण

बाराबंकी जिले में 12 गो आश्रय केंद्र हैं। जिसमें सात हजार से अधिक पशु संरक्षित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 12:28 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 12:28 AM (IST)
राज्य वित्त आयोग से होगा गो संरक्षण
राज्य वित्त आयोग से होगा गो संरक्षण

बाराबंकी : अभी तक गो आश्रय में गो संरक्षण के लिए धन कहां से लाएं, इसके लिए दिक्कतें थी, अब गो संरक्षण ग्राम पंचायतों के राज्य वित्त आयोग से कर दिया गया है। अब सारे खर्च ग्राम निधि से देय होंगे।

राज्य वित्त आयोग में व्यवस्था कर दी गई है कि गो आश्रय में पारिश्रमिक, भूसा का क्रय, खेती कराने, श्रम पर भी खर्च किया जा सकेगा।भूसा तैयार करने में लगने वाली मशीन का खर्च भी राज्य वित्त से होगा। भूसा लाने के लिए परिवहन का खर्च भी देय हो सकेगा। गो सेवकों का मानदेय भी इसी से दिया जाएगा। जिले में 34 गो आश्रय केंद्र हैं, जिनमें सात हजार से अधिक पशु संरक्षित हैं।

chat bot
आपका साथी