धान को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

बाराबंकी : धान खरीद नहीं होने पर कांग्रेसियों ने लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग जाकर प्रदर्शन किया। जुलूस निक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM (IST)
धान को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी
धान को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

बाराबंकी : धान खरीद नहीं होने पर कांग्रेसियों ने लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग जाकर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव ने तनुज पुनिया के नेतृत्व में जुलूस निकालकर हाईवे पर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। कचेहरी पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया। संचालन रामहरख रावत ने किया। तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार धान समर्थन मूल्य का फायदा प्रदेश के अन्नदाता को न देकर व्यापारियों को देना चाह रही है। अमरनाथ मिश्रा, मो. इरफान कुरैशी, शबनम वारिस, अजय रावत, सुनील गौतम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी