कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय कितूर बना विजेता

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:29 PM (IST)
कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय कितूर बना विजेता
कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय कितूर बना विजेता

बाराबंकी : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र, छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

आवास विकास के सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में छह दिवसीय स्पोर्टस मीट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, सभासद प्रदीप कुमार मौर्य व विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अंजलि श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इसमें विद्यालय के खेल शिक्षक जुबिन जायय, राकेश पाल के नेतृत्व में फन रेस, बैडमिटन, शतरंज, खो-खो, कैरम, टेबल-टेनिस, वालीबाल, क्रिकेट, 100 मीटर रेस जैसे इंटर हाउस प्रतियोगिता आयोजित होगी। फाइनल छह दिसंबर को होगा। रश्मि शुक्ला, माधवी शुक्ला, कृष्णा मिश्रा, रजनी बाला, सुमन शुक्ला, विकास राम ने अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व किया। सिरौलीगौसपुर कंपोजिट विद्यालय अलीनगर में न्याय पंचायत कितूर की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ अफसर अब्बास, विकास जायसवाल एवं असगर अली ने किया। कबड्डी बालक वर्ग से कंपोजिट विद्यालय कितूर ने बाजी मारी। कबड्डी बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय अलीनगर विजेता व कंपोजिट विद्यालय कितूर उपविजेता रहा। 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राम मूरत हजरतपुर और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में धर्मेंद्र कंपोजिट विद्यालय अलीनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन बीईओ अशोक कुमार गुप्ता ने किया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उदय प्रताप सिंह, अजीज अंसारी, अभिषेक सिंह, मो. शफी, राकेश यादव, विशेष सिंह, शोभित तिवारी, सौरभ दीक्षित, अमित रावत, राकेश कुमार, शिव कुमार, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, त्रिभुवन सिंह, प्रतीक मेहरोत्रा, प्रीती शुक्ला, प्रेमचंद्र मौजूद रहे।

बंकी ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता आज : बंकी ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार से शुरू होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को होगा। जानकारी बीईओ सुषमा सेंगर ने दी। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

chat bot
आपका साथी