बाराबंकी में ब्लाक के प्रमुख पद पर भाजपा में टिकट को घमासान, निर्दल भी मैदान में

बाराबंकी बनीकोडर ब्लाक के प्रमुख पद पर काबिज होने के लिए भाजपा में घमासान मचा हुआ है। यहां से भाजपा से तीन एक निर्दल और सपा से भी एक लोगों के मैदान में उतरने की चर्चा है।

By Edited By: Publish:Mon, 17 May 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:19 AM (IST)
बाराबंकी में ब्लाक के प्रमुख पद पर भाजपा में टिकट को घमासान, निर्दल भी मैदान में
भाजपा से तीन, एक निर्दल और सपा से भी एक लोगों के मैदान में ।

बाराबंकी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बनीकोडर ब्लाक के प्रमुख पद पर काबिज होने के लिए भाजपा में घमासान मचा हुआ है। यहां से भाजपा से तीन, एक निर्दल और सपा से भी एक लोगों के मैदान में उतरने की चर्चा है। संभावित दावेदारों ने राजनीतिक दलों में अपनी पैरवी तेज करने के साथ ही सदस्यों से भी संपर्क का लगभग एक चक्र पूरा कर लिया है। 

चर्चा में इनकी दावेदारी : पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, भिटरिया की सीमा सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता वर्मा के भाजपा व कमला देवी के सपा से दावेदारी की चर्चा है। पूर्व प्रमुख रहे किठैया के दिनेश सिंह बतौर निर्दल प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। 

जीता तो कोई निर्विरोध बना बीडीसी : किठैया से पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, सलेमपुर से उनकी पत्नी उर्मिला सिंह, थोरथिया से बार एसोसिएशन रामसनेहीघाट पूर्व अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह, की पुत्रवधू सीमा सिंह, तासीपुर से कुसुमलता वर्मा, मोहम्मदपुर उपाध्याय से चंद्रशेखर वर्मा व सूरजपुर से राधेश्याम वर्मा बीडीसी चुने जा चुके हैं। सिल्हौर वार्ड-89 से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रुचि वर्मा, बबुरीगांव वार्ड-90 से पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी व डिग्सरी वार्ड-57 से शशिकांत वर्मा, भानपुर वार्ड-62 से सीमा सिंह, सूरजपुर वार्ड-55 से कमला देवी निर्विरोध सदस्य चुनी गई हैं। ऐसा हो हमारा प्रमुख ब्लाक प्रमुख का उम्मीदवार ईमानदार हो और क्षेत्र का विकास करने वाला हो। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता के अनुसार कराए। दीपा तिवारी, बीडीसी, पूरेकेवल तिवारी सबकी समस्याओं को सुनकर क्षेत्र का समग्र विकास कराने की क्षमता रखने वाले व्यक्ति को ही अपना प्रमुख चुनेंगे। ताकि जनता से किए वादों को पूरा कर सकूं। रामलली, बीडीसी, धनौली खास।

chat bot
आपका साथी