भारत बंद का नहीं दिखा खास असर, किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिखा। दुकानें व बाजार खुले रहे। यह जरूर रहा कि किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद रखा। वकीलों ने बंद के चलते कार्य बहिष्कार किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:07 PM (IST)
भारत बंद का नहीं दिखा खास असर, किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन
भारत बंद का नहीं दिखा खास असर, किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

बाराबंकी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिखा। दुकानें व बाजार खुले रहे। यह जरूर रहा कि किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद रखा। वकीलों ने बंद के चलते कार्य बहिष्कार किया।

भाकियू टिकैतगुट नेता जिला पंचायत सदस्य राम बरन वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नवाबगंज पंकज सिंह को देकर कृषि सुधार कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। विक्रांत सैनी, भारतीय किसान लोक शक्ति के मंडल अध्यक्ष लाल जी यादव, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, बलराम यादव मौजूद रहे।

लखनऊ-सुलतानपुर मार्ग पर हैदरगढ़ में सीओ आवास के सामने भाकियू राष्ट्रीयतावादी के रामचंद्र सिंह, प्रेम सिंह, गजेंद्र दुबे ने प्रदर्शन किया। किसान संगठनों के भारत बंद का शिवसेना जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही ने भी समर्थन किया। शहाबपुर टोल प्लाजा व अहमदपुर टोल प्लाजा पर भी पुलिस तैनात रही। भिलवल चौराहा पर बंद के समर्थन में निकले भाकियू अंबावता गुट के 10 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। भाकियू धर्मेंद्र गुट के कार्यकर्ताओं को रासमनेहीघाट इलाके के पटखनपुरवा चौराहे पर दुकानें बंद कराने की कोशिश के दौरान असंद्रा थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदेश महासचिव डीएनएस त्यागी, जिलाध्यक्ष माया राम यादव, नारायण बख्श सिंह, मोहम्मद यासीर, मंसाराम यादव शामिल रहे। आल इंडिया किसान महासभा ने छाया चौराहे होते हुए डीएम कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह सुमन, विनय सिंह, प्रवीन कुमार, बृजमोहन वर्मा, डा. कौसर हुसैन, शिवदर्शन मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष निसार मेहंदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन दिया।

chat bot
आपका साथी