बॉटम: बेनी बाबू के'कुनबे' से प्रमुख की राह तलाश रही भाजपा

बाराबंकी ब्लाक प्रमुख के पद पर यहां दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं। यहां अपना ब्लाक प्रमुख बन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:37 PM (IST)
बॉटम: बेनी बाबू के'कुनबे' से प्रमुख की राह तलाश रही भाजपा
बॉटम: बेनी बाबू के'कुनबे' से प्रमुख की राह तलाश रही भाजपा

बाराबंकी : ब्लाक प्रमुख के पद पर यहां दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं। यहां अपना ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए भाजपा भी पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के परिवार की ओर ही निहार रही है। इसके लिए सपा के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी की जा रही है। भाजपा की यह रणनीति कारगर रही तो बेनी बाबू के परिवार की दो बहुएं चुनावी जंग में आमने-सामने होंगी। सिरौलीगौसपुर ब्लाक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। ब्लाक प्रमुख का पद हथियाने के लिए समाजवादी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के परिवार की दो बहुओं में होड़ मची है। संभावना जताई जा रही है कि परिवार में आम सहमति न बनी तो दोनों ही प्रमुख पद पर काबिज होने के लिए जोर आजमाइश करेंगी। इसमें बेनी के पुत्र स्व: दिनेश वर्मा की पत्नी रेनू वर्मा जहां मैलारायगंज से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वहीं धूसेड़िया से भी उन्होंने जीत हासिल की है। वहीं, बेनी प्रसाद वर्मा के छोटे भाई स्व. रमेश वर्मा की पुत्रवधू चित्रा वर्मा ने सिरौलीगौसपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव जीती हैं। वह एक दशक पहले से यहां से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख रह भी चुकी हैं। दोनों ही समाजवादी पार्टी से जुड़ी हैं। दोनों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को देखते हुए भाजपा इसका राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। ऐसे में वह सपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है। बेनी बाबू के छोटे भाई की पुत्रवधू चित्रा को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है। बताया जाता है कि इस बावत चित्रा वर्मा की भाजपा के पदाधिकारियों से वार्ता भी हो चुकी है। हालांकि, भाजपा से दावेदारी करने वालों में सत्यनाम चौहान का नाम भी चर्चा में है। ----------

ऐसा हो हमारा प्रमुख

अक्सर चुनाव जीतने के बाद ब्लाक प्रमुख मनमानी करने लगते हैं और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं को अनेदखा कर देते हैं। इस बार सदस्यों की समस्याओं को सुनने वाले और विकास कार्यों में उन्हें तरजीह देने वाले को हम अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

अजीमुद्दीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य बदोसराय। -------

क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों के पदों में महिलाओं का आरक्षण होता है, कितु ब्लाक प्रमुख बनने के बाद महिलाओं के हित में कोई कार्य नहीं किया जाता। उसी व्यक्ति को प्रमुख चुनेंगे जो महिलाओं के सुख-दुख और उसकी मान मर्यादा का संरक्षण कर सके। नन्हे लाल लोधी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ढेकवा माफी।

------------

फैक्ट फाइल

कुल जनसंख्या : 181003

ग्राम पंचायत : 73

क्षेत्र पंचायत सदस्य : 91

अनुसूचित जाति सदस्य : 21

पिछड़ा वर्ग सदस्य : 24

महिला सदस्य :16

अनारक्षित : 30

निर्विरोध सदस्य-एक

chat bot
आपका साथी