दो घंटे जाम रहा बड़ेल-हैदरगढ़ मार्ग

वाहन चालकों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में हुई परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 10:11 PM (IST)
दो घंटे जाम रहा बड़ेल-हैदरगढ़ मार्ग
दो घंटे जाम रहा बड़ेल-हैदरगढ़ मार्ग

बाराबंकी : बड़ेल चौराहे पर अक्सर लगने वाले जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। शुक्रवार की दोपहर बाद बड़ेल-हैदरगढ़ मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगने से आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान काफी संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन मार्ग जाम में फंसे रहे। स्कूलों में छुट्टी के बाद घरों को निकले छात्र-छात्राएं जाम में फंसने से परेशान दिखे। इस चौराहे से होकर एक मार्ग हैदरगढ़ को जोड़ता है और दूसरा सतरिख को इसके अलावा शहर का मुहल्ला लखपेड़ाबाग, नाका सतरिख आवागमन के लिए मुख्य मार्ग है। चारों तरफ से हर पल वाहनों का आवागमन बना रहता है। बड़ेल चौराहे पर चारों तरफ अतिक्रमण जाम कारण बन जाता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ेल के पास होटल खुला होने के कारण वहां पर जो भी आता है वाहन रोड पर ही खड़ा कर देता है। यही वजह है कि आए-दिन मार्ग जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दोपहर दो बजे से लगा मार्ग जाम शाम चार बजे खुल सका। इसके थोड़ी देर बाद ही फिर मार्ग जाम लग गया। इस दौरान एक होमगार्ड तमाशबीन बना रहा। बड़ेल चौकी की पुलिस गायब रही। करीब आधे घंटे तक साइकिल समेत जाम में फंसी एक छात्रा रो पड़ी। यह छात्रा शुक्लाई गांव जा रही थी और जाम के कारण निकल नहीं पा रही थी। बड़ेल के मुन्ना व प्रदीप यादव का कहना है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा मार्ग जाम खत्म नहीं होगा। यहां पर बनी दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटवाया जाए तभी इस समस्या से निजात मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी