पिता को धक्का देने से नाराज पुत्र ने की सौतेली मां की हत्या

सौतेली बहन ने कराया मुकदमा आरोपित जेल रवाना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 12:49 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 01:05 AM (IST)
पिता को धक्का देने से नाराज पुत्र ने की सौतेली मां की हत्या
पिता को धक्का देने से नाराज पुत्र ने की सौतेली मां की हत्या

बाराबंकी : सौतेली बहन ने पिता को धक्का दिया तो युवक ने लाठी से सौतेली मां पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सौतेली बहन की तहरीर पर मुकदमा कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए गए आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

सफदरगंज थाना के ग्राम भगौरा के प्यारेलाल की पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने लज्जावती को साथ में रख लिया। लज्जावती की दो पुत्रियां हैं और उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। प्यारेलाल का एक पुत्र अमर सिंह उनके साथ रहता था। 21 अगस्त को किसी बात पर हुई कहासुनी के दौरान लज्जावती की पुत्रियों ने प्यारेलाल को धक्का दे दिया। इससे वह चोटिल हो गए। जानकारी पर अमर सिंह ने डंडे से लज्जावती पर कई प्रहार कर दिए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। करीब 65 वर्षीय लज्जावती को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संपत्ति बंटवारे को विवाद होना बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर सिंह ने बताया कि मृतका की पुत्री संगीता के तहरीर पर अमर सिंह पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

निदूरा (बाराबंकी) : बड्डूपर थाना के खिझना में अजीम की 30 वर्षीय पत्नी सहाना बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रसोई घर में पड़ा मिला। पुलिस प्रथम ²ष्टया बीमारी से मौत होना बता रही है। बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता अस्थमा की मरीज थी, जिसका इलाज चल रहा था। प्रथम ²ष्टया महिला की मौत बीमारी से होना प्रतीत हो रही है। सहाना का माइका आजमगढ़ में है, उसके परिवारजन को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी