किसानों के सारे कर्ज माफ, बिजली बिल होगा हाफ : प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का हरख में किया शुभारंभ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:38 PM (IST)
किसानों के सारे कर्ज माफ, बिजली बिल होगा हाफ : प्रियंका
किसानों के सारे कर्ज माफ, बिजली बिल होगा हाफ : प्रियंका

बाराबंकी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में बांदा-बहराइच मार्ग के हरख चौराहे पर बिना अनुमति के जनसभा को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव के ²ष्टिगत प्रतिज्ञा यात्रा को कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना भी किया।

उन्होंने कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र को ही प्रतिज्ञा पत्र की संज्ञा दी। बताया कि चुनाव में 40 फीसद महिलाओं को टिकट, छात्राओं को स्कूटी व स्मार्ट फोन दिया जाएगा। सरकार बनने पर किसानों के सारे कर्जे माफ किए जाएंगे। कहा, छत्तीसगढ़ की तरह धान-गेहूं का मूल्य 2500 रुपये व गन्ना मूल्य चार सौ रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। बिजली का बिल हाफ किया जाएगा। कोरोना काल का बिजली बिल साफ कर दिया जाएगा। यही नहीं जिन लोगों ने कोरोना के दौरान बिजली बिल जमा किया है उसे वापस कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की आर्थिक मार को दूर करने के लिए उसे दौरान बेरोजगार हुए लोगों को 25 हजार रुपये देने और 20 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए वह जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए वह अलग से घोषणापत्र जारी करेंगी। इसमें इंटर पास को स्मार्ट फोन व स्नातक पास महिलाओं को ई-स्कूटी दी जाएगी ताकि वह उच्च शिक्षा के साथ ही नौकरी भी आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि किसान बहुत त्रस्त है। लखीमपुर खीरी में मोदी की के मंत्री के बेटे ने छह किसानों को कुचल दिया। उसकी गिरफ्तारी में देरी की गई। उसका पिता मंत्री आज भी मोदी जी के मंत्रालय में है। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया था। खाद-बीज सब महंगा है। इसलिए कर्जे माफ करने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर कांग्रेस चुनाव अभियान प्रभारी डा. पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, विधायक मोना मिश्रा, जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तनुज पुनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी