रावण दहन के बाद प्रभु राम की हुई राजगद्दी

शहर सुमेरगंज व निदूरा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:17 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:17 AM (IST)
रावण दहन के बाद प्रभु राम की हुई राजगद्दी
रावण दहन के बाद प्रभु राम की हुई राजगद्दी

बाराबंकी: दशानन के वध के उपरांत प्रभु श्री राम का राजगद्दी कार्यक्रम संपन्न हुआ। शहर व रामसनेहीघाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने रामदरबार की आरती उतारी।

शहर के दशहरा मंदिर में रामदरबार की आरती श्रद्धालुओं ने उतारी। भजन कीर्तन के आयोजन हुए। यहां शिवकुमार वर्मा, रमेश निगम, राजू पटेल, भूपेंद्र सिंह, सुशील गुप्ता, मनोज जायसवाल, अंकित गुप्ता गोलू, संतोष जायसवाल, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे। रामसनेहीघाट: दशानन के वध के उपरांत नगर भ्रमण व राजगद्दी कार्यक्रम में भिटरिया स्थित फ्लोर मिल पर भगवान राम सहित पूरे रामदरबार की आरती उतारी गई। नगर वासियों ने खुशी मनाई। सुमेरगंज कस्बे के दशहराबाग में आयोजित राम रावण युद्ध में रावण वध के दूसरे दिन भगवान रामदरबार की झांकी को नगर भ्रमण कराया गया। भगवान के दरबार की झांकी की आरती उतारी और भोग लगाया। नगर भ्रमण के पश्चात झांकी भिटरिया स्थित प्रमोद वैश्य के प्रांगण में आयोजित राजगद्दी कार्यक्रम में विशाल जनसमूह के साथ पहुंची। विधायक सतीश चंद्र शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमोद वैश्य आदि ने पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, एसडीएम विजय द्विवेदी, सीओ रघुवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी, शुभम वैश्य, अंकित वैश्य, पुत्तन , रमेश गुप्ता, सुरेंद्र कौशल, अंकुर आदि मौजूद रहे।

पांच दिवसीय रामलीला का शुभारंभ: निदूरा: कस्बा टिकैतगंज की प्रसिद्ध पांच दिवसीय रामलीला का शनिवार को गणेश वंदना व रामायण आरती के साथ शुभारंभ हुआ। रामलीला में पहले दिन राम जन्म व ताड़का वध का मंचन किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन मंत्रमुग्ध करने वाला रहा। गुरु वशिष्ठ अपने आश्रम में ध्यान मुद्रा में बैठे हैं। इसी बीच राजा दशरथ का प्रवेश होता है। सुमंत महाराज दशरथ को बताते हैं कि महाराज प्रजा में हर्ष व्याप्त है, लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। प्रजावासी नाचते-गाते हैं। अवधपुरी में आनंद हुआ है। राजकुमारों का जन्म हुआ है, घर-घर दीप जले मंगल द्वार सजे, गीत मंत्रमुग्ध करने वाला होता है। इसके बाद चारों भाइयों का नामकरण संस्कार किया जाता है। इस मौके अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, मनीष कुमार गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता, सुभाष गुप्ता, जितेंद्र नारायण गुप्ता, आशीष बाजपेई, निखिल बाजपेई, दीपक यादव ग्राम प्रधान बहरौली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी