'स्वच्छता अपनाएं, संचारी रोगों से मुक्ति पाएं'

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:33 PM (IST)
'स्वच्छता अपनाएं, संचारी रोगों से मुक्ति पाएं'
'स्वच्छता अपनाएं, संचारी रोगों से मुक्ति पाएं'

बाराबंकी : संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सोमवार को छात्र एवं छात्राओं व चिकित्सा विभाग से जुड़े कार्मिकों की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान संचारी रोगों से मुक्ति पाने के लिए लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पहले रैली को जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई। रैली शहर के विभिन्न मार्गाें से होती हुई जिला अस्पताल पहुंची।

डीएम ने कहा कि लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूकता जरूरी है। कई बार जानकारी के अभाव में सामान्य बीमारी भी घातक रूप धारण कर लेती है। अगर सतर्कता बरती जाए तो बीमारी को फैलने को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील की। नोडल अधिकारी डा. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी अभियान रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से 31 मार्च तक तथा दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च तक जनपद में जारी रहेगा। जनपद की सभी आशा कार्यकर्ता 10 से 24 मार्च तक गृह भ्रमण कर लोगों को संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। अभियान के तहत संचारी रोग एवं वेक्टर जनित रोग पर नियंत्रण के लिए जन जागरूकता के माध्यम से उनमें व्यवहार परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है। सीएमओ डा. बीकेएस चौहान ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक है कि जनसहभागिता के माध्यम से जिले में साफ-सफाई, मच्छरों की निरोधात्मक कार्रवाई, जल जमाव को रोकने की रणनीति तैयार की जाए।

chat bot
आपका साथी