जिसका बूथ मजबूत वही होगा बड़ा कार्यकर्ता'

पूर्व मंत्री ने आधा दर्जन गांवों में कीं बैठकें

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:21 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:21 AM (IST)
जिसका बूथ मजबूत वही होगा बड़ा कार्यकर्ता'
जिसका बूथ मजबूत वही होगा बड़ा कार्यकर्ता'

बाराबंकी : रामनगर के आधा दर्जन गांवों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने बैठक कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने ग्राम कुम्हरवा, चांदपुर उतखरा, निजामपुर, जलुहामऊ, पूरे मनभावन सिंह, दतौली, बेरिया, अजीजम्मऊ में अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी का वही सबसे बड़ा कार्यकर्ता होगा जिसका बूथ मजबूत होगा। सरकार बनने पर उसी की सिफारिश से गांव का विकास होगा। इसमें सभी अपना बूथ मजबूत बनाने में जुट जाएं। बीजेपी के लोगों को मायावी बताते हुए कहा कि ये चुनाव के समय नया शिगूफा छोड़ेंगे, इनके बहकावे में नहीं आने वाला है। पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नसीम कीर्ति, अतीक चौधरी, पारस चौहान, हशमत अली गुड्डू, विवेक सिंह, प्रभात सिंह, जय सिंह यादव, रविद्र सिंह पप्पू, अमित सिंह आजाद, शिव प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

उधर, कस्बा मसौली स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार केवल घोषणाओं की सरकार है। प्रदेश में अराजकता और जंगलराज है। खाद के दाम बढ़ने के साथ ही किसानों को उनकी उपज का लाभ भी नहीं मिल रहा है। विधायक गौरव रावत, फकीर अली अंसारी, कामता यादव, अखिलेश यादव, सत्येंद्र वर्मा, शाहिद अली, रामनरेश यादव, हसन जावेद, विनय वर्मा, श्रवण यादव, अवधराम, जगरूप वर्मा, रिजवान संजय आदि ने संबोधित किया।

मुलायम यूथ ब्रिगेड निकालेगी दो अक्टूबर को पदयात्रा

सपा कार्यालय पर रविवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें दो व तीन अक्टूबर को यूथ ब्रिगेड की ओर से समाजवादी पदयात्रा निकाले जाने को लेकर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम मगन रावत व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीकी रहे। अध्यक्षता ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शा़फे •ाुबेरी ने की। बताया कि दो अक्टूबर को यात्रा देवा से शुरू होगी। दानिश सिद्दीकी ने बताया कि दो दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ दो अक्टूबर की सुबह आठ बजे हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर पेश करके किया जाएगा। यहां से प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा हरी झंडी दिखाएंगे। पहले दिन पदयात्री मसौली तक यात्रा करेंगे। आशीष, देव सिंह, अमित वर्मा, धीरेंद्र यादव, लवकुश यादव, अर्जुन यादव, अंकित यादव, सौरभ यादव मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ा गए अखिलेश

पोखरा : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हैदरगढ़ की सीमा पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। वह आजमगढ़ से लौट रहे थे।

स्वागत से अभिभूत अखिलेश ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और उनका आभार जताने के बाद चले गए। पूर्व विधायक राममगन रावत के नेतृत्व में हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अदनान चौधरी, बृजेश मिश्रा, परशुराम यादव, धर्मेंद्र वर्मा, भानु शुक्ला, शब्बीर पहाड़ी, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद साहब, विज्ञान मिश्रा, शुभम शुक्ला, सत्यम सिंह, आनंद सिंह, कुँवर बहादुर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी