88 और की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

दो दिन के लिए सील हुआ विकास भवन कराया जाएगा सैनिटाइजेशन कार्य 941 लोगों के नमूने जांच के लिए और भेजे गए। अब तक जिले में 3707 केस पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 11:04 PM (IST)
88 और की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
88 और की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बाराबंकी : जिले में सोमवार को 88 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव व 412 की निगेटिव आई है। 941 लोगों के नमूने जांच के लिए और भेजे गए। अब तक जिले में 3707 केस पाए गए। जिसमें 2527 स्वस्थ हुए। 1147 सक्रिय केस हैं। पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी के पॉजिटिव आने के बाद विकास भवन को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार को यहां सैनिटाइजेशन कार्य कराया जाएगा।

सोमवार को मसौली के फुलवरिया बड़ागांव में सात, सिद्धौर के पकरिया, उत्तर टोला बंकी, सत्यप्रेमीनगर में चार-चार, रसौली, अजईमऊ टिकैतनगर, गांधीनगर देवा, लक्ष्मणपुरी कालोनी, बड़ापुरा जैदपुर, में तीन-तीन, जीतनगर बंकी, डीएवी स्कूल के पास, एकता विहार कालोनी, गोकुलनगर, मथुरानगर दरियाबाद, श्रीनगर टिकरिया देवा, ओहरामऊ हैदरगढ़ में दो-दो, बड़ेल चौराहा, भटपुरवा गदिया, जगनेहटा, कोलवपुरवा उत्तर टोला बंकी, लखपेड़ाबाग, आवास विकास कालोनी, बाल विहार कालोनी, बैंक ऑफ बड़ौदा, चित्रगुप्तनगर, जिला चिकित्सालय, गुलरियागार्दा, कटरा, महर्षिनगर, आकाश पैलेस के निकट, घंटाघर, कानूनगोयान, सरावगी, सरस्वती विहार कालोनी, श्रीराम कालोनी, तहसील कालोनी, विजयनगर, बीपीओ सिद्धौर, मुहल्ला छीपी दरियाबाद, गौरसादिकपुर देवा, टिकरिया देवा, सीएचसी फतेहपुर, पिगवा फतेहपुर, सीएचसी सतरिख, नानमऊ, कतुरी निदूरा, कस्बा टिकैतनगर, रेलवे कालोनी बुढ़वल, अजमल पट्टी, इनायतपुर सिद्धौर व त्रिवेदीगंज के दयालगंज में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।

chat bot
आपका साथी