दो सीएचसी व तीन बैंक कर्मी सहित 64 मिले कोरोना पॉजिटिव

375 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 1209 केस मिल चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 12:50 AM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 12:50 AM (IST)
दो सीएचसी व तीन बैंक कर्मी सहित 64 मिले कोरोना पॉजिटिव
दो सीएचसी व तीन बैंक कर्मी सहित 64 मिले कोरोना पॉजिटिव

बाराबंकी: जिले में शुक्रवार को 64 व्यक्ति और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं 375 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 1209 केस मिल चुके हैं। 745 स्वस्थ हो गए। 453 सक्रिय केस हैं। इनमें से अधिकांश को अब उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। शुक्रवार को सबसे अधिक 10 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सूरतगंज क्षेत्र के लोधौरा गांव में मिले हैं जहां लोधेश्वर महादेव का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है।

वहीं शहर के पीरबटावन सट्टी बाजार में पांच, शहर के बस स्टेशन पर तीन कर्मचारी, जिला चिकित्सालय में एक, मझपुरवा बंकी में दो, नेहरू नगर में एक, अफीम कोठी में एक, आनंद विहार एक, आवास विकास एक, कंपनीबाग दो, दलपतपुर एक, ज्योरी मसौली एक, लखपेड़ाबाग दो, विकास भवन के निकट दो, रामजानकी मंदिर एक, शुगर मिल कालोनी एक, विजय नगर एक, रामनगर एक, अस्करी हाल एक, रसूलपुर मुहल्ला एक, दरियाबाद के सरावगी मुहल्ले में एक, कोरियान देवा में दो, फतेहपुर क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के तीन, सीएचसी फतेहपुर के दो, हैदरगढ़ ब्लॉक का एक, पंप हाउस हैदरगढ़ एक, निदूरा के खिझना का एक, रेवनमऊ मनीगांव के दो, मतवनी का एक, भगौतीपुर रामनगर के दो, कितूर का एक, महमूदाबाद एक, मैलारायगंज एक, सिरौली गौसपुर दो, रेहुरा सूरतगंज एक, तिवारीपुर छेदा का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

त्रिवेदीगंज : कान्हींपुर के मंगतनपुरवा में कोरोना पाजिटिव पाए गए दो मरीज फरार हैं। अधीक्षक डॉ. महमूद खान का कहना है कि गुरुवार आई रिपोर्ट में इस गांव के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों फरार हो गए। रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है। मसौली : सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हैदरगढ़ : बिजली उपकेंद्र हैदरगढ़ पर कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कार्यालय को सील कर दिया गया है। रामनगर : लोधौरा महादेवा में दस लोग कोरोना पॉजिटिव रैंडम जांच में मिले हैं। रामनगर क्षेत्र के बिठौरा मजरे छटानी पुरवा में एक महिला कोरोना संकमित मिली है। देर शाम आई रिपोर्ट में शहर के कई मुहल्लों में 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

chat bot
आपका साथी