बिना परमिट काट डाले सागौन के 20 पेड़

बाराबंकी थाना क्षेत्र के तूनिहा गांव के पास वन माफियाओं ने पुलिस तथा वन विभाग की सांठगांठ से लगभग 20 सागौन के हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ काट डाले। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने जुर्माना वसूल करने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:27 AM (IST)
बिना परमिट काट डाले सागौन के 20 पेड़
बिना परमिट काट डाले सागौन के 20 पेड़

बाराबंकी : थाना क्षेत्र के तूनिहा गांव के पास वन माफिया ने पुलिस तथा वन विभाग की सांठगांठ से लगभग 20 सागौन के हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ काट डाले। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने जुर्माना वसूल करने की बात कही।

दो दिनों से लगातार तूनिहा गांव में वन माफिया द्वारा प्रतिबंधित हरे भरे सागौन के लगभग 20 पेड़ बिना परमिट के काट डाले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग तथा पुलिस विभाग को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वन विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर विभागीय अधिकारियों ने जुर्माना वसूल करने की बात कही है। क्षेत्रीय वन दरोगा राम सेवक यादव का कहना है कि सूचना मिली है। मौके पर जाकर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी