सात की मौत, 168 पाजिटिव, 365 हुए स्वस्थ

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम तक हुई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:50 PM (IST)
सात की मौत, 168 पाजिटिव, 365 हुए स्वस्थ
सात की मौत, 168 पाजिटिव, 365 हुए स्वस्थ

बाराबंकी: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम तक हुई जांच में 168 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई। 365 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 8100 के सापेक्ष ढाई हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।

सफदरगंज के पल्हरी के हनुमान प्रसाद की मौत मेयो अस्पताल में हो गई। तीन मई को भर्ती कराए गए थे। भीखरपुर रामसनेहीघाट के अनुज कुमार सिंह की मौत मेयो में इलाज के दौरान हो गई। वे तीस अप्रैल को भर्ती हुए थे। जिला चिकित्सालय में ट्रूनेट मशीन से पाजिटिव पाए गए थे। एक निजी स्कूल के प्रबंधक को सांस लेने में दिक्कत थी। उनकी मौत आस्था अस्पताल में हो गई। बरई में एक महिला की मौत हुई। हिद अस्पताल में संक्रमित दो लोगों की मौत हुई। मेयो में एक अन्य की मौत हुई है। 168 मिले पाजिटिव

अभयनगर देवारोड में छह लोग, अतरौरा चंदौली में तीन, आवास विकास में दो, बबुआपुर अलियाबाद दरियाबाद में चार लोग पाजिटिव मिले हैं। दरियाबाद ब्लॉक के तीन लोग, धरसिनया बंकी में तीन, गोसाइनपुरवा हैदरगढ़ में तीन पाजिटिव मिले हैं। कोतवाली फतेहपुर का एक स्टाफ, कोतवाली हैदरगढ़ का दो स्टाफ रामसनेहीघाट कोतवाली का एक स्टाफ पाजिटिव मिला है। लक्ष्मणपुरी कालोनी के दो, लखपेड़ाबाग के तीन, मैनाहार देवा के चार लोग, नरहिया भीखरपुर रामसनेहीघाट में तीन लोग पाजिटिव मिले हैं। नेहरूनगर देवा रोड के दो, निष्ठापुर में तीन लोग पाजिटिव मिले है। पल्हरी में तीन, पुलिस लाइन के चार स्टाफ पाजिटिव, फतेहपुर पालपाटनपुर में तीन, सरसा सिद्धौर में तीन, सोनीपुर पूरेडलई में दो, जैदपुर सीएचसी में दो पाजिटिव मिले है। सैनिटाइजेशन कार्य कराया

शहर के अलावा फतेहपुर, हैदरगढ़ क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। शहर में पुलिस ने आवागमन पर निकले लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी