16 और मिले कोरोना पॉजिटिव, कराया भर्ती

एसपी कार्यालय में तैनात दारोगा भी पॉजिटिव पीएसी के 10 जवान पाए संक्रमित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:22 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:06 AM (IST)
16 और मिले कोरोना पॉजिटिव, कराया भर्ती
16 और मिले कोरोना पॉजिटिव, कराया भर्ती

बाराबंकी: जिले में 16 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को एलवन के चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पीएसी परिसर का एडीजी पीएसी ने निरीक्षण भी किया।

10 वीं वाहिनी परिसर में 10 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी पूर्व में पॉजिटिव जवान के संपर्क में आए थे। इसके अलावा पूर्व में पॉजिटिव व्यक्ति बंकी के मोहम्मदपुर में मिला था। उसके संपर्क में आया व्यक्ति जांच में पॉजिटिव आया है। रामसनेहीघाट : क्षेत्र के रहरा गांव में पूर्व में गाजियाबाद से एक व्यक्ति लौटा था जो जांच में पूर्व में पॉजिटिव मिला था। उसके संपर्क में आने से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सभी को एलवन चंद्रा अस्पताल भेजा गया है।

दारोगा भी पॉजिटिव: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक दारोगा भी कोरोना पॉजिटिव जांच में पाया गया है। एसपी डॉ. अरविद चतुर्वेदी ने बताया कि यह कैसे संक्रमित हुआ है इसकी जाच की जा रही है। दारोगा लखनऊ से यहां आता जाता है।

दो टोल कर्मी भी पॉजिटिव: अहमदपुर टोल प्लाजा में कार्यरत दो टोल कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। यह कर्मी अयोध्या में रहते हैं।

एडीजी ने किया निरीक्षण: मसौली :गोंडा- बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित 10 वीं वाहिनीं पीएसी को कोरोना वायरस ने खौफ के साए में धकेल दिया है। शुक्रवार को एक साथ मिले 25 कोरोना संक्रमित जवानों के बाद देर रात आई रिपोर्ट में फिर 10 कोरोना पॉजिटिव मिलने से पीड़ितों की संख्या 59 हो चुकी है। वर्तमान समय में 10 वीं वाहिनी जिले का सबसे ज्यादा केस रखने वाला हॉटस्पॉट बन गया है। शनिवार को एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने सेनानायक राजेश कृष्ण के साथ पीएसी का भृमण कर स्थिति का जायजा लिया और जवानों का मनोबल बढ़ाया। तथा कोरोना से जंग जीतकर आये जवानों को फल का वितरण किया गया। पीएसी के जवानों में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए पीएसी के ही निकट स्थित साम‌र्थ्य पब्लिक स्कूल को क्वारंटाइन सेन्टर बनाया गया है जिसमे संक्रमित जवानों के सम्पर्क में आने वाले लोगो को क्वारंटाइन किया गया है।

410 लिए गए नमूने 13 हुए ठीक कोरोना वायरस पर नियंत्रण के ²ष्टिगत शनिवार को 410 लोगों के और नमूने गए। वहीं 13 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए। 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 882 लोगों की रिपोर्ट अभी अपेक्षित है। जो लोग शनिवार को ठीक हुए उनमें टिकैतनगर कस्बे के दो, रामनगर का एक, त्रिवेदीगंज ब्लॉक के त्रिलोकपुर के पांच, सादुल्लापुर का एक व देवा ब्लॉक के खेवली के चार शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी