बच्चों के विवाद में चलीं लाठियां, 15 घायल

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के असवा गांव में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए । कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पर पक्षों के बीच चली लाठी-डंडे चले जिसमें 15 लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 01:47 AM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 01:47 AM (IST)
बच्चों के विवाद में चलीं लाठियां, 15 घायल
बच्चों के विवाद में चलीं लाठियां, 15 घायल

टिकैतनगर : बच्चों के हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच चली लाठी-डंडे से दोनों पक्षें से 15 लोग घायल हो गए।

थाना टिकैतनगर क्षेत्र में घाघरा नदी के उस पार के स्थित ग्राम असवा निवासी कुंवर बहादुर के भतीजे प्रदीप का गांव के ही विपिन से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि विपिन के पक्ष से मुन्नू, कुटुल, पवन, शेर बाबू, चंदन, पंकज, सूरत ने लाठी डंडा व लोहे की रॉड से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इसमें पुत्ती लाल, रघुराज, समरजीत, जुगनू, रामकुमार, कुंवर बहादुर, रामजी, रेखा, प्रभा, शिव नायक, संतोषी, प्रदीप व तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से दिग्विजय, मनीष, अमरेश भी घायल हुए।

कोतवाल बृजेश कुमार वर्मा का कहना है कि नामजद छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल रवाना कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

chat bot
आपका साथी