12 नमूने फेल, तीन लाख का किया जुर्माना

12 नमूने फेल तीन लाख का किया जुर्माना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:04 AM (IST)
12 नमूने फेल, तीन लाख का किया जुर्माना
12 नमूने फेल, तीन लाख का किया जुर्माना

बाराबंकी : पूर्व में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच प्रयोगशाला में फेल पाए गए। 12 व्यापारियों पर तीन लाख का जुर्माना किया गया है। अभिहीत अधिकारी की ओर से एडीएम कोर्ट में मुकदमा अब दर्ज कराया जाएगा।

अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने बताया कि बीती एक दिसबंर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार पाल ने बिना पंजीकरण लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल निवासी मो. फैज की मीट की दुकान से मांस का नमूना लिया था। इसके अलावा मो. इमरान की मीट की दुकान व भिलवल में ही वसीर अहमद की मीट की दुकान मांस का नमूना लिया था। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय सिंह ने 11 अगस्त को कुर्सी क्षेत्र के मुहल्ला सोनागौर में बबलू व यहीं पर कल्लू के यहां पैक्ड सेवईं का नमूना लिया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने मीट की दुकान कोतवाली नगर में मो. फारूक निवासी बंकी उत्तर टोला, जिन्हौली आलापुर से वसी अहमद व उत्तर टोला बंकी निवासी मो. कलीम कुरैशी की दुकान से मांस का नमूना लेकर जांच प्रयोगशाला भेजा गया था। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंकर दयाल तिवारी ने फतेहपुर के पटेलनगर चौराहा काजीपुर से माता प्रसाद गुप्ता के यहां छेना रसगुल्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविद सिंह ने मिश्रित दूध का नमूना ग्राम मोहम्मदपुर सिद्धौर से आदित्य वर्मा, त्यागी डेयरी पल्हरी चौराहा के अलावा हाकिम सिंह के यहां से लिया गया था। जो अधोमानक पाया गया। कोतवाली शहर के मुहल्ला पीरबटावन निवासी मो. सलीम कुरैशी की मीट की दुकान, शहाबपुर सुरसंडा निवासी अब्दुल हसन की मीट की दुकान बिना पंजीकरण चलती पाई गई। जिस पर जुर्माना किया गया है। बीती 13 अगस्त को केक फ्रेश क्रीम से निर्मित विजय नगर निवासी विक्की गुप्ता व यहीं पर सुरेश चंद्र गुप्ता के यहां से लिया गया नमूना फेल पाया गया है।

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चला अभियान: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से सोमवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। कुरौली मोर्ड पर पप्पू यादव के 80 ग्राम पॉलीथिन मिली। कुरौली चौराहा पर सूरज कुमार के यहां 98 ग्राम, इंतजाम आलापुर के यहां 80 ग्राम, सइदुर्रहमान के यहां 90 ग्राम, इरफान अहमद आलापुर से 95 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। सभी पर एक-एक हजार का जुर्माना किया गया है। कुल पांच हजार जुर्माना व 443 ग्राम पॉलीथिन बरामद हुई।

chat bot
आपका साथी