दुकानें तोड़ते हुए मकान में घुसा तेर रफ्तार ट्रक, वृद्धा गंभीर

संवाद सूत्र गिरवां डंप से मौरंग लोड करने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से चालक ने नियंत्रण खो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 04:43 PM (IST)
दुकानें तोड़ते हुए मकान में घुसा तेर रफ्तार ट्रक, वृद्धा गंभीर
दुकानें तोड़ते हुए मकान में घुसा तेर रफ्तार ट्रक, वृद्धा गंभीर

संवाद सूत्र, गिरवां : डंप से मौरंग लोड करने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बनी दुकानों को टक्कर मारते खाली ट्रक मकान से जा टकराया। घटना गिरवां कस्बे के बस स्टैंड के पास की है। सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रही वृद्धा चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। स्वजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। बरामद कागजातों के आधार पर चालक और मालिक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

बस स्टैंड के पास सड़क किनारे दुकानें और मकान बने हैं। सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक मौरंग भरने डंप जा रहा था। कयास है कि चालक को झपकी आ गई और नियंत्रण खो दिया। ट्रक दुकानों को तोड़ते हुए ज्ञान गुप्ता के मकान से जा टकराया। घर में ही दुकान चलाने वाले ज्ञान गुप्ता की पत्नी 70 वर्षीय मालती देवी बाहर सफाई कर रही थीं। वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। तेज आवाज सुन आसपास के लोग बाहर निकल आए, तब तक चालक ट्रक छोड़ भाग निकला। वृद्धा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

पक्की छत और टिनशेड हुए धराशायी

टक्कर इतनी तेज थी को मंगलकरण तिवारी और ज्ञान गुप्ता की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। एक मकान की पक्की छत टूट गई। मंगल ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक अंदर घुसने से काफी सामान भी बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने से कोई आसपास नहीं था, जिससे बड़ी घटना बच गई। पुलिस का कहना है कि ट्रक जब्त कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी