झगड़ा करने के बाद फंदे से लटका युवक, मौत

संवाद सूत्र तिदवारी (बांदा) घर में झगड़ा करने के बाद नशे की हालत में युवक ने फांसी लग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:06 PM (IST)
झगड़ा करने के बाद फंदे से लटका युवक, मौत
झगड़ा करने के बाद फंदे से लटका युवक, मौत

संवाद सूत्र, तिदवारी (बांदा) : घर में झगड़ा करने के बाद नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजन ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने से बेटी की शादी को लेकर परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तिदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम कैथीडेरा जौहरपुर निवासी 40 वर्षीय रामचंद निषाद ने सोमवार सुबह घर के अंदर बरामदे में रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह पत्नी माया व बच्चे जगे तो शव छप्पर की धन्नी में लटका मिला। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साले संतलाल ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी कौशिल्या की 24 मई को शादी होना तय है। इससे घर में शादी तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिस्से में कुल सवा बीघा जमीन है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। काम न सही से मिलने पर वह परेशान रहते थे। टेंशन के चलते शाम को उन्होंने शराब पी ली थी। शराब पीकर मंझली बेटी पिका को पीटना शुरू कर दिया था। घर में झगड़ा करने पर पत्नी व बच्चों ने किसी तरह घर के दरवाजे बंद कर लिए थे। इससे वह पूरी रात घर के बाहर से उन्हें गाली-गलौज करते रहे हैं। सुबह के समय बगल के निर्माणाधीन मकान से कूदकर घर के आंगन में पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बाद में बरामदे में यह कदम उठाया है।

भूमिहीन होने से करता था मजदूरी

ग्रामीणों के मुताबिक भूमिहीन रामचंद्र मजदूरी करके अपने सात बच्चों का पेट पालता था। पिता की मौत के बाद दो बेटों और पांच बेटियों का हाल बेहाल हो गया। बेंदा चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी