महिला का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

संवाद सूत्र कमासिन संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:06 PM (IST)
महिला का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप
महिला का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, कमासिन : संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी धनराज की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता ससुरालीजनों को शुक्रवार देरशाम घर में फंदे से लटकी मिली। पति उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इससे पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ससुरालीजनों ने बताया कि सूने घर में उसने फांसी लगा ली है। मायके से ग्राम ममसी खुर्द निवासी पिता कमलेश यादव ने कमासिन थाने में तहरीर देकर बताया कि दहेज के खातिर ससुरालीजनों ने बेटी की पीटकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाया है। बेटी की शादी वर्ष 2015 में उन्होंने की थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। प्रताड़ित करने से कई बार पंचायत भी हुई थी, लेकिन अपनी हरकतों से ससुराली जन बाज नहीं आ रहे थे। जिसके चलते ससुरालीजनों ने घटना को अंजाम दिया है। उसके दो वर्षीय पुत्र रितिक, चार वर्षीय बउआ है। थाना प्रभारी रामआश्रय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विवाहिता ने की खुदकुशी

संवाद सहयोगी नरैनी : विवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र के बैरागीपुरवा करतल निवासी 24 वर्षीय हीराबाई पत्नी मुलायम राजपूत ने बीती रात घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर स्वजन ने दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे पर लटका मिला। कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह ने घटनास्थल देखा। ससुरालीजनों ने कहा कि उसे किसी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं थी। इससे अचानक यह कदम उठाने की वजह की अभी जानकारी नहीं है। मायके से पिता राजू निवासी ग्राम तिदवारा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जो स्थिति सामने आएगी। उसी के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी