विधानसभा चुनाव के लिए अभी से करनी होगी मेहनत

संवाद सहयोगी नरैनी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कालिजर मंडल की बैठक आय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:06 PM (IST)
विधानसभा चुनाव के लिए अभी से करनी होगी मेहनत
विधानसभा चुनाव के लिए अभी से करनी होगी मेहनत

संवाद सहयोगी, नरैनी: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कालिजर मंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें सरकारी योजनाओं को लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने को कहा गया है। इसके अलावा अन्य बिदुओं पर भी चर्चा की गई। स्थानीय बलाक परिसर में संपन्न हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान, सरकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार सहित अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर विस्तृत चर्चा की। आगामी योजनाओं की कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि हमें अभी से मेहनत करनी होगी। योजना के अनुसार संगठन के कार्य को आगे बढाया तो हमे लक्ष्य पाने से कोई नहीं रोक सकता है। श्रेत्रिय अध्यक्ष ने शक्ति केन्द्र प्रभारियों एवं संयोजकों से सीधा संवाद किया और बूथ पर जातीय समीकरण की जानकारी ली। संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, मंडल प्रभारी प्रभा गुप्ता , महेंद्र सिंह वर्मा, ओममणी वर्मा , अशोक कुशवाहा, कमलाकान्त दुवेदी, सुशील शर्मा, सौरभ शर्मा अशोक राजपूत ,वीरेंद्र दुवेदी ,कुलदीप त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाडे, ओमप्रकाश पाडे ,राकेश दीक्षित, सनद त्रिपाठी, उमेश विश्वकर्मा, शिवप्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी