यूपी टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का हुआ भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता बांदा बरेली से शुरू हुई यूपी टोक्यो ओलंपिक जागरुकता रिले कई जिलों से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:27 PM (IST)
यूपी टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का हुआ भव्य स्वागत
यूपी टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का हुआ भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, बांदा : बरेली से शुरू हुई यूपी टोक्यो ओलंपिक जागरुकता रिले कई जिलों से होते हुए स्पोर्टस स्टेडियम पहुंची। विभिन्न संघों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने स्वागत करते हुए हाथों-हाथ लिया। इसका शुभारंभ टोक्यो ओलंपिक एवं प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल जगत फाउंडेशन द्वारा ओलंपिक संघ, फुटबाल संघ, स्पेशल ओलंपिक संघ, पैरा ओलंपिक संघ, भारतीय खो खो संघ, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग व खेल संघों व खिलाड़ियों के समर्थन के लिए किया गया है।

स्टेडियम में रिले का स्वागत खेल विभाग, जिला फुटबाल संघ, जिला ओलंपिक संघ आदि के द्वारा किया गया। रिले के सदस्यों में रिले के आयोजक खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता, लक्ष्मण पुरस्कार एवं राज्य विवेकानंद युवा पुरस्कार विजेता रविकांत मिश्रा के अलावा दीपक, शरद, लखन सिंह, अभिषेक सिंह शामिल हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी, सचिव सहित विभिन्न संघों के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने रिले दल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रवि कांत मिश्र ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और ओलंपिक में भारतीय प्रतिभागियों के विषय में जानकारी दी। उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए खेल विभाग द्वारा आगे कराए जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि ओलंपिक और खेल जागरुकता के लिए जल्द ही खेलकूद, ओलंपिक पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पुलकित त्रिपाठी व जिला फुटबाल एसोसिएशन द्वारा पौधरोपण कराया गया। मोहन बाबू , पवन, स्टेडियम स्टॉफ खिलाड़ियों में दुर्गेश, शिवम, मोहित, आदित्य कृष्णा, अभिनव, विकास, हिमांशु, प्रिस आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी