मासूम संग तीन किशोरों ने की छेड़खानी, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बांदा गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध लेने गई सात साल की बच्ची के साथ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:10 PM (IST)
मासूम संग तीन किशोरों ने की छेड़खानी, एक गिरफ्तार
मासूम संग तीन किशोरों ने की छेड़खानी, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बांदा : गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध लेने गई सात साल की बच्ची के साथ तीन किशोरों ने अश्लील हरकत की। पैसे का लालच देकर गलत काम का प्रयास करते देख बच्ची शोर मचाते हुए भागी और स्वजन को जानकारी दी। घटना गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। भाई ने यूपी 112 पर सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो की तलाश की जा रही है।

एक गांव निवासी कक्षा तीन की छात्रा गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे दूध लेकर लौट रही थी। तभी गांव के तीन युवकों ने उसे बुला लिया और पैसे का लालच देकर सुनसान जगह ले गए। गलत इरादे से तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। यह देख बच्ची शोर मचाते हुए घर की और दौड़ी और स्वजन को जानकारी दी। भाई ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचे भाई ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची और जांच की।

भाई का आरोप है कि उसकी बहन के साथ गंदी हरकत की कोशिश की गई। तीनों किशोर चोरी-चकारी भी करते हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। जब उसने पुलिस में शिकायत की तो कुछ लोग प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने का दबाव देने लगे। उसे पैसे का लालच दिया गया। गांव की राजनीति करने वालों ने कई तरह से दबाव बनाया। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 14 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी