स्वजन को जान से मारने कंी धमकी, तीन अन्य भी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बांदा सात साल की मासूम से हैवानियत के आरोपित के पक्ष में शुक्रवार रात प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:26 PM (IST)
स्वजन को जान से मारने कंी धमकी, तीन अन्य भी गिरफ्तार
स्वजन को जान से मारने कंी धमकी, तीन अन्य भी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बांदा : सात साल की मासूम से हैवानियत के आरोपित के पक्ष में शुक्रवार रात पीड़िता के घर दबंगई भी दिखाई गई थी। लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोगों ने मुकदमा दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम की धमकी दी थी। इसी बीच पुलिस पहुंची, इसी बीच दबंगई दिखाने वाले फरार हो गया। सुबह से सपा, बसपा के लोग पीड़िता के घर पहुंचे और सांत्वना दी। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में शनिवार सुबह जाम लगाने की भी कोशिश की। हालांकि उनको समझाबुझाकर शांत करा दिया गया। इधर, रात में दुष्कर्म के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने तीन अन्य नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पीड़िता के स्वजन की माली हालत देख सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता की।

कक्षा एक की छात्रा से हैवानियत करने वाले आरोपित कल्लू राजपूत ने नशे में धुत हालत में ग्रामीणों को मिल गया।

----------------------

दो भाई समेत तीन अन्य भी नामजद

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोपित के गांव के दो सगे भाई पप्पू और जोधा के अलावा छोटे को नामजद कराया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

छेड़खानी के मामले में कराया था समझौता

ग्रामीण बताते हैं कि करीब एक वर्ष पहले आरोपित पक्ष ने पीड़िता के घर की एक बहू से छेड़खानी की थी। जिसमें मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपितों ने दबंगई दिखाते हुए मुकदमा कराने से रोक दिया। लोकलाज के भय से पीड़ित पक्ष ने भी समझौता कर लिया। इस बार फिर पुरानी तर्ज पर ही दबाव बनाया गया था।

रोज कमाने-खाने वाला है परिवार

घटना के बाद राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे और पीड़िता के स्वजन को हर संभव मदद का भरोसा दिया। सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की माली हालत बहुत कमजोर है। रोज खाने-कमाने वाले हैं। एसडीएम व सीओ से इस बाबत बात की और आर्थिक मदद दिलाने को कहा गया है। अगर भविष्य में दोबारा ऐसी घटना दोहराई गई तो सपा सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।

chat bot
आपका साथी