जिपं अध्यक्ष चुनाव का बिगुल बजा, जोड़तोड़ शुरू

जागरण संवाददाता बांदा आखिरकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित हो ही गई। ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:44 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:44 PM (IST)
जिपं अध्यक्ष चुनाव का बिगुल बजा, जोड़तोड़ शुरू
जिपं अध्यक्ष चुनाव का बिगुल बजा, जोड़तोड़ शुरू

जागरण संवाददाता, बांदा : आखिरकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित हो ही गई। जिले में तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है। जिसके लिए राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो चुकी है। जिले में बसपा, भाजपा और सपा में कोई भी कुर्सी की दौड़ में खुद को पीछे नहीं आंक रहा है। सभी दल सदस्यों की संख्या बढ़ाने में जुट गए हैं। अभी सपा छोड़ किसी ने भी जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जहां बसपा अपने 11 सदस्यों के साथ मजबूती से चुनावी दंगल में ताल ठोंक रही है। बसपा जिला अध्यक्ष गुलाब वर्मा ने कहा कि पार्टी पर क्षेत्र की जनता ने जो भरोसा दिखाकर पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया है। उस भरोसे और विश्वास के लिए पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर जिले में विकास की गंगा बहाने का काम किया जाएगा। बाकी कुछ अन्य सदस्य भी विकास के साथ बसपा को वोट करने का मन बना चुके हैं। उधर सपा भी बागियों व निर्दलीय सदस्यों को मिलाकर अपना कुनबा मजबूत करने में लगी है। सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने बताया कि वर्तमान में पार्टी के आठ जिला पंचायत सदस्य हो चुके हैं। जल्द ही और कुछ सदस्यों के साथ जीत का जादुई आंकड़ा छू लिया जाएगा। वहीं भाजपा भी जोड़तोड़ की गणित में पीछे नहीं है, लेकिन अभी तक अन्य दलों व निर्दलीय सदस्यों को पार्टी में शामिल करने में सपा से भी पीछे नजर आ रही है। भाजपा के सात सदस्य चुनाव जीते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की माने तो कई सदस्य पार्टी की विचारधारा से मिलकर भाजपा को वोट करेंगे और जीत के आंकड़े के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत भाजपा की ही होगी। 30 सदस्यीय जिला पंचायत में अभी तक किसी दल का बहुमत नजर नहीं आ रहा है।

chat bot
आपका साथी