घर-घर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका

जागरण संवाददाता बांदा पंचायत चुनाव के बाद गांव में टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:14 PM (IST)
घर-घर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका
घर-घर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका

जागरण संवाददाता, बांदा : पंचायत चुनाव के बाद गांव में टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक पंचायत ने निर्देश दिए कि घर-घर सर्वे कर पता लगाया जाए कि कितने लोगों का टीकाकरण हो चुका है कितने शेष हैं। सभी का टीकाकरण कराएं। साथ ही ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जाए।

चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक पंचायत दिनेश सिंह मंडल में कोरोना महामारी से बचाव के लिए निगरानी समितियों की बैठक कर रहे हैं। बांदा के कई गांवों में बैठक के बाद महोबा जिले की ग्राम पंचायत बेंदो में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बताया गया कि ग्राम पंचायत में 543 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। उपनिदेशक ने सर्वे कराकर सूची तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि जो लोग अभी शेष हैं उन्हें तुरंत टीका लगवाया जाए। लक्षण वाले मरीजों की तत्काल जांच कराएं। साथ उन्हें मेडिकल किट वितरित की जाए। ग्राम पंचायतों की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का ख्याल रखें। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत दयाराम निर्मल, जिला सलाहकार राहुल गौतम, निगरानी समिति के सदस्य व नवनिर्वाचित प्रधान बालकिशुन अहिरवार, आंगनबाड़ी, आशा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी