जीवित रहते पूरा हुआ संकल्प, बुजुर्ग चेहरों पर छाई खुशियां

ल आदि के साथ बसंल हाता बाबूलाल चौराहा पहुंच गए। पुलिस को भनक लगने पर कई साथी गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें भरुआ ले जाकर अस्थाई जेल में बंद कर दिया गया। कुछ लोग अयोध्या जाने में सफल रहे। आज तीन दशक बाद भूमि पूजन होने पर लगता है उस समय एक माह की तपस्या आज जीते जी सफल हो गई। इस पर गांव लोगों की सहमति पर हनुमान मंदिर शुकुल थोक राजपूत थोक उपाध्याय थोक लोधू थोक में अखंड मानस पाठ प्रारंभ कर दिया गया है। समाप्ति पर प्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:24 AM (IST)
जीवित रहते पूरा हुआ संकल्प, बुजुर्ग चेहरों पर छाई खुशियां
जीवित रहते पूरा हुआ संकल्प, बुजुर्ग चेहरों पर छाई खुशियां

जागरण संवाददाता, बांदा : तरुणाई में गांव के लोगों के साथ अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लगभग 100 लोग जत्थे में गांव से नारे लगाते हुए निकले थे। जोश इतना था कि शहर के लिए पैदल ही चल दिए। बाबूलाल चौराहा पहुंचकर बसंल हाते में सभी लोग एकत्र होकर भाजपा के तत्कालीन नेताओं के साथ बैठक की। पुलिस को सुराग लग गया और सभी को घेर कर पकड़ लिया गया। फिर भी गांव के कुछ लोग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों की गाड़ी में फैजाबाद अयोध्या पहुंच गए थे।

तिदवारा के पूर्व प्रधान रामकिशोर शुक्ला 1992 के प्रकरण को याद करते हुए जोश में कहते हैं कि तीन दशक बाद होने वाले भूमि पूजन से लगता है उस समय एक माह की तपस्या आज जीते जी सफल हो गई। गांव लोगों की सहमति पर हनुमान मंदिर शुकुल थोक, राजपूत थोक, उपाध्याय थोक, लोधू थोक में अखंड मानस पाठ प्रारंभ कर दिया गया है। समाप्ति पर बुधवार को भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण की खुशियां व उत्साह मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरएसएस व भाजपा कार्यालय से गांव सूचना आई कि 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को अयोध्या कूच करना है। आनन-फानन गांव में मुनादी करा दी। पल भर में गांव के 100 से अधिक लोग एकत्र हो गए। पैदल शहर को चुन्नीलाल, मिथलेश द्विवेदी, भीमसेन, पवन कुमार, कृष्णदत्त, मनमोहन, प्यारेलाल आदि के साथ बसंल हाता बाबूलाल चौराहा पहुंच गए। पुलिस को भनक लगने पर कई साथी गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें भरुआ ले जाकर अस्थाई जेल में बंद कर दिया गया। कुछ लोग अयोध्या जाने में सफल रहे।

chat bot
आपका साथी