कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षक संघ में आक्रोश

जागरण संवाददाता बांदा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने जिला निर्वाचन के द्वा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:23 PM (IST)
कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षक संघ में आक्रोश
कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षक संघ में आक्रोश

जागरण संवाददाता, बांदा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने जिला निर्वाचन के द्वारा जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। वह बहुत ही गलत है संघ के जिला अध्यक्ष डॉ गणेश सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है। 4600, 4800 तथा 5400 ग्रेड पे पाने वाले शिक्षकों ,कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी के रूप में शामिल किया जाए। जबकि 4200 से 2800 पाने वाले कर्मचारियों को पी वन एवं पी दो बनाया जाए। उससे कम पाने वाले कर्मचारियों को पी तीन बनाया जाए। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के विपरीत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नियम विरुद्ध ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन में स्पष्ट रूप से लिखा है। कि निम्न स्तर के कर्मचारियों को उनके ऊपर के स्तर के कर्मचारियों के ऊपर नहीं लगाया जा सकता है। जनपद में कई विद्यालयों के लिपिकों को पीठासीन बनाया गया है। तथा 5400 ग्रेड पे पाने वाले शिक्षकों को पी दो बनाया गया है। जो निर्वाचन नियमों के विरुद्ध है, शिक्षक समुदाय ने इसकी कड़े शब्दों में निदा की है। साथ ही जिला निर्वाचन से अनुरोध किया है कि तत्काल ग्रेड पे के अनुसार तथा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बताए गयी गाइडलाइन के अनुसार ही शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की ड्यूटी ना लगाई जाए उनको कोरोना से बचने के लिए समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं दी जाए। प्रत्येक कर्मचारी का कम से कम भारत निर्वाचन आयोग व सरकार 50 लाख का बीमा कराएं साथी अगर महिलाओं की ड्यूटी लगाना अनिवार्य हो तभी उनकी ड्यूटी लगाई जाए।

chat bot
आपका साथी