रात में हुई बारिश, दिन में उमस ने छकाया

जनपद में शुक्रवार को रात अचानक मौसम में बदलाव आया। दो बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। दो घंटे तक करीब 55 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि बूंदाबादी का सिलसिला सुबह सात बजे तक चलता रहा। दिन में बदली व धूप का सिलसिला चलता रहा। मौसम में नमी 95 फीसद रहने से उमस ने पसीना छुड़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:13 PM (IST)
रात में हुई बारिश, दिन में उमस ने छकाया
रात में हुई बारिश, दिन में उमस ने छकाया

जागरण संवाददाता, बांदा : जनपद में शुक्रवार को रात अचानक मौसम में बदलाव आया। दो बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। दो घंटे तक करीब 55 मिलीमीटर बारिश हुई। हालाकि बूंदाबादी का सिलसिला सुबह सात बजे तक चलता रहा। दिन में बदली व धूप का सिलसिला चलता रहा। मौसम में नमी 95 फीसद रहने से उमस ने पसीना छुड़ाया।

जनपद में जून के आखिरी सप्ताह में करीब 295 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद पहली जुलाई से बादल साफ हो गए तो तीन दिनों तक पानी की बूंद तक नहीं गिरी। एक से तीन जुलाई तक धूप की वजह से जबरदस्त उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। जिला अस्पताल में मरीजों को हाथ पंखा के सहारे उमस से संघर्ष करना पड़ा। शुक्रवार को पूरे दिन धूप व उमस ने सभी का पसीना छुड़ाया। शाम चार बजे काले बादल मड़राए, लेकिन ललचाकर निकल गए। रात में एक बार फिर आसमान बादल छाए और ठंडी हवाएं चलीं। करीब दो बजे से झूमकर बारिश हुई। पहले दो घंटे तक तेज बारिश हुई और फिर सुबह साढ़े सात बजे तक रिमझिम फुहारें गिरीं। इससे हर तरफ बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को काफी राहत मिली। सुबह से ही किसान खेतों में पहुंचे और धान की रोपाई शुरू कर दी। उधर, शनिवार को नौ बजे के बाद धूप तो कभी बादलों का सिलसिला चलता रहा। उमस फिर रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को जनपद में 55.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 15 जून से अब तक 295 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। कृषि के लिहाज से यह काफी बेहतर है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को अच्छी बारिश के आसार हैं।

-------------

केन नदी में बढ़ा जल स्तर :

जनपद की सीमा से जुड़े मध्य प्रदेश के जनपदों और यूपी के बांधों में जोरदार बारिश से केन नदी में जल स्तर बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को केन नदी में 94.74 मीटर व यमुना नदी का जल स्तर 85.14 मीटर रहा। नदी में पानी बढ़ने से आसपास के गांवों में लोगों की चिता बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन इन गांवों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर बाढ़ से निपटने की तैयारी कर रहा है।

chat bot
आपका साथी