पुलिस को मिलीं अगवा दो किशोरियां

संवाद सूत्र कमासिन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लापता दो किशोरिया पुलिस को मिल गईं। ए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:31 PM (IST)
पुलिस को मिलीं अगवा दो किशोरियां
पुलिस को मिलीं अगवा दो किशोरियां

संवाद सूत्र, कमासिन : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लापता दो किशोरिया पुलिस को मिल गईं। एक को कुमेढ़ासानी मोड़ के पास, जबकि दूसरी को झांसी रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। दोनों ही मामलों में अगवा का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। किशोरियों का मेडिकल कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह ने बताया है कि एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को दूर का रिश्तेदार चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के वरुई निवासी सुनील अपने साथी चंद्रकेश व अरविद निवासी बौहरा थाना पहाड़ी के साथ दो दिन पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इनके विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दूसरी घटना में 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक धनराज बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसके विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों किशोरियों को बरामद करने के लिए एसआइ सरफुद्दीन के साथ महिला कांस्टेबल हिमांशु यादव, चंद्रशेखर व दूसरी टीम में राजेंद्र दुबे के साथ महिला कांस्टेबल ज्योति गुप्ता व रामादेवी को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर एसआइ सरफुद्दीन ने कुमेढ़ासानी के मोड़ से दोपहर बाद बरामद किया है। जबकि आरोपी भाग निकला। वहीं राजेंद्र द्विवेदी ने महिला कांस्टेबलों के साथ मुखबिर की सूचना पर झांसी रेलवे स्टेशन से नाबालिग को बरामद करने में सफलता पाई है। आरोपी चकमा देकर भाग निकले। दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी