तिदवारा व पिपरोदर में किसान चौपाल का आयोजन, दी योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता बांदा भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:16 PM (IST)
तिदवारा व पिपरोदर में किसान चौपाल का आयोजन, दी योजनाओं की जानकारी
तिदवारा व पिपरोदर में किसान चौपाल का आयोजन, दी योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिदवारा के भगनापुराव व तिदवारी के पिपरोदर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। भगनापुरवा में मोर्चा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अन्नदाताओं की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए कहा।

तिदावार गांव के भगनापुरवा में किसानों के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, कमल सिंह, स्वदेश गौरव शिवहरे, देवेश कुमार वर्मा मोनू, अमरमणि त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

इधर, चिल्ला संवाद सूत्र के मुताबिक तिदवारी विधानसभा के जसपुरा मंडल के ग्राम पिपरोदर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिला मंत्री सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए किफायती उर्वरक सुनिश्चित कर रही है। राकेश सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह चौहान, शेखर गुप्ता, अरविद सिंह चंदेल, ैजितेंद्र सिंह, कामता साहू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी