सड़क हादसों में एक की मौत, सात गंभीर

किक क िक िके िक िक िक िक क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:29 PM (IST)
सड़क हादसों में एक की मौत, सात गंभीर
सड़क हादसों में एक की मौत, सात गंभीर

संवाद सहयोगी अतर्रा, बिसंडा : तेज बस व बोलेरो की टक्कर से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को पीएचसी से रेफर किया गया है। एक अन्य जगह चार पहिया वाहन की टक्कर से बच्ची घायल हो गई। ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित किया है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड ग्राम पुनाहुर के सामने बोलेरो व प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। बोलेरो में बैठी सवारियां घायल हो गई। बोलेरो में 45 वर्षीय संतोष, 25 वर्षीय भरत पटेल, 45 वर्षीय सुनीता पत्नी ओमकार निवासी अहार थाना बबेरू, 35 वर्षीय शालिनी पत्नी अज्ञात घायल हो गए। हादसे में बस सवार 35 वर्षीय राजेंद्र मिश्रा निवासी पारा, 34 वर्षीय फिरंगी देवी पत्नी चुनकईया निवासी ग्राम नीभिौर थाना बबेरू घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।

एक अन्य हादसा अतर्रा थाना क्षेत्र के मजरा देवनाथ का पुरवा में हुआ। वहां के रामकुमार की पांच वर्षीय पुत्री ज्योति घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। तभी अतर्रा से नरैनी की ओर जा रही बोलेरो की बच्ची को लग गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अतर्रा-नरैनी मार्ग में जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। जाम खुलवाकर बोलेरो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। घायल बच्ची को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी