अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने में खपा दिया जीवन : रमापतिराम शास्त्री

जागरण संवाददाता बांदा प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री ने वीडियो कांफ्रे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने में खपा दिया जीवन : रमापतिराम शास्त्री
अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने में खपा दिया जीवन : रमापतिराम शास्त्री

जागरण संवाददाता, बांदा : प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से पदाधिकारियों को संबोधित किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व, कृतित्व पर आधारित व्याख्यानमाला भी आयोजित हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता में जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक ममता मिश्रा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रमापतिराम शास्त्री ने वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से कहा कि जब मैं भगवान राम के वनवास जाने की लीला का अवलोकन करता हूं तो मुझे अनायास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ध्यान आ जाता है। जिन्होंने एकात्म मानववाद को साकार करने के लिए अंत्योदय के संकल्प के साथ अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा किसानों के संवर्धन के लिए जो विधेयक पास हुआ है वह उनकी तकदीर बदल देगा। वर्चुअल वेबिनार में बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, तिदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, बबेरू के चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी के राजकरन कबीर, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, संतोष गुप्ता, राजेश द्विवेदी, बालमुकुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू, उत्तम सक्सेना आदि सेक्टर संयोजकों के साथ प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी