क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों की निगरानी कराएंगे प्रधान व सभासद

जागरण संवाददाता बांदा गैर जनपदों से श्रमिक कामगार बड़ी संख्या में बस व ट्रेनों से लौट रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:44 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों की निगरानी कराएंगे प्रधान व सभासद
क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों की निगरानी कराएंगे प्रधान व सभासद

जागरण संवाददाता, बांदा : गैर जनपदों से श्रमिक, कामगार बड़ी संख्या में बस व ट्रेनों से लौट रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रवासी मजदूरों श्रमिकों, कामगारों की स्क्रीनिग कराते हुए उन्हें अस्थाई आश्रय स्थल, क्वारंटाइन सेंटर में रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासियों के आने पर उनकी जांच कर क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाए। स्क्रीनिग टाइम में रखे जाने पर सतत निगरानी हो। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की निगरानी में समिति गठित की जाए। शहरी क्षेत्र में सभासद के नेतृत्व में मोहल्ला निगरानी समिति का गठन हो। उन्होंने निर्देश दिए कि बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में आवश्यक हो तो क्वारंटाइन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण को अध्यक्ष, डॉ. एमसी पाल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। इनका दायित्व होगा कि आने वाले श्रमिकों प्रवासियों की स्क्रीनिग कराएं। आवश्यकतानुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करें। सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन की सूचना राहत आयुक्त की वेबसाइट में दें। लेखपालों के माध्यम से तदनुसार कार्य कराएं। अपर जिला अधिकारी को संबंधित अधिकारियों से समन्वय रखते हुए कार्यवाई कराने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी