संगठन में कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यालय का होता है कोष : बंसल

जागरण संवाददाता बांदा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कनवारा मार्ग स्थित नवनिर्मित ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:59 PM (IST)
संगठन में कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यालय का होता है कोष : बंसल
संगठन में कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यालय का होता है कोष : बंसल

जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कनवारा मार्ग स्थित नवनिर्मित जिला कार्यालय का रविवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि संगठन में कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यक्रम, कार्यालय और कोष बड़ा होता है। देश में भाजपा के 120 कार्यालय जिला मुख्यालयों में बन चुके हैं, जिसमें 54 केवल उत्तर प्रदेश में हैं। उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद व अन्य पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यालय संगठन का केंद्र बिदु होता है। कार्यालय से संगठन को स्थायी और मजबूती प्रदान करने का मार्ग खुलता है। इससे कार्यकर्ताओं का विकास भी होता है। बांदा जनपद का छोटा कार्यालय आज बड़े कार्यालय के रूप में सामने है। अब इस बड़े कार्यालय के ही समान हम सबको मिलकर संगठन को भी बड़ा बनाना होगा। संगठन तंत्र को विशाल, सर्व‌र्स्पर्शी, सर्वग्राही बनाने का कार्य आप सभी के हाथों में है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदीजी के आत्मनिर्भर अभियान को अपनाते हुए बांदा जिला इकाई को भी आत्मनिर्भर बनाना है। 2022 में उत्तर प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में मंडल कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे कार्यकर्ताओं की कई पीढि़यों के त्याग और परिश्रम ने अच्छे दिन दिखाए हैं। आगे आने वाली पीढ़ी को हम अनुशासित वैचारिक मजबूत भाजपा बनाकर सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने स्वागत भाषण किया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, बालमुकुंद शुक्ला, पुरुषोत्तम पांडे, जगराम सिंह चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी