बुंदेलखंड में बनेंगी छह-सात भाषाओं की फिल्में

को चेक किया। अपने आसपास साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने थाना प्रभारी व स्टाफ से थाने पर अपनी समस्या लेकर आने वाले आगंतुकों की समस्या को शालीनता पूर्वक सुनकर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर में आम के पेड़ का रोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह उप निरीक्षक राविद्र सिंह सहित थाने के महिला एवं पुरुष कांस्टेबल सहित स्टाफ मौजूद रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:47 PM (IST)
बुंदेलखंड में बनेंगी छह-सात भाषाओं की फिल्में
बुंदेलखंड में बनेंगी छह-सात भाषाओं की फिल्में

जागरण संवाददाता, बांदा : बुंदेलखंड को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए यहां कई भाषाओं की फिल्में शूट की जाएंगी। ये बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कही। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि बुंदेलखंड अलग राज्य बने यह मेरी भी इच्छा है लेकिन सरकार का राज्यसभा में बहुमत नहीं है। इसके लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है।

राजा बुंदेला ने वार्ता के दौरान कहा कि बुंदेलखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। यहां के प्राकृतिक स्थल शूटिग के लिए बहुत ही बेहतर हैं। बुंदेलखंड विकास बोर्ड ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। ताकि आने वाले समय में यूपी और एमपी दोनो राज्यों के बुंदेलखंड में छह-सात भाषाओं में फिल्में बनाई जा सके। नौटंकी व नाटक यहां की प्राचीन कला है। इस कला को जीवंत बनाए रखने के लिए एतिहासिक स्थलों में इनके आयोजन कराए जाएंगे। बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर कहा कि बुंदेलखंड ही मेरी पहचान है। एक न एक दिन यह अलग राज्य जरूर बनेगा। केंद्र सरकार के पास राज्यसभा में बहुमत न होना भी कहीं न कहीं इसमें रुकावट का कारण है।

------------------

राजा बुंदेला ने टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

बांदा : राजा बुंदेला ने सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए वह चित्रकूट के पांच गांव से इसकी शुरुआत कर रहे हैं।

----------------------

गंगा दशहरा के दिन नौकाओं में गूंजेगी सीताराम धुन

जागरण संवाददाता, बांदा : गंगा दशहरा के मौके पर 20 जून को पावन तीर्थ चित्रकूटधाम में मंदाकिनी महोत्सव आयोजित होगा। यह कार्यक्रम हर साल गंगा दशहरा पर आयोजित होता है। इस बार 19वां मंदाकिनी महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर त्रिपाठी भोले महाराज ने बताया कि पावन तीर्थ चित्रकूट के रामायणी कुटी में मंदाकिनी महोत्सव का आयोजन होगा। सुबह आठ बजे आयोजन स्थल से शोभायात्रा शुरू होगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया जाएगा। नौकाओं में श्रीरामनाम संकीर्तन गूंजेगी। सायंकाल पुरस्कार वितरण व भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में संत रामह्दयदास, जिज्ञासु महाराज व भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवनदास महाराज विशेष रूप से शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी