बांदा में बोले किसान, प्रधानमंत्री हमेशा हमरे हित की सोचते हैं

जागरण संवाददाता बांदा भाजपा किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सुनने आए किसान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 11:54 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 11:54 PM (IST)
बांदा में बोले किसान, प्रधानमंत्री हमेशा हमरे हित की सोचते हैं
बांदा में बोले किसान, प्रधानमंत्री हमेशा हमरे हित की सोचते हैं

जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सुनने आए किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हें भरोसा है। वह कभी किसानों का अनहित सोंच ही नहीं सकते। कृषि बिल लेकर आए हैं तो उसमें निश्चित किसानों की प्रगति व विकास होगा। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। जो लोग कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं और आंदोलन में देश का नुकसान कर रहे हैं, उनके पक्ष में किसान कभी नहीं हैं। वह तो अपनी बुवाई और सिचाई में लगे हैं। बातचीत में किसानों ने कृषि बिल पर कुछ इस तरह प्रतिक्रियाएं दीं।

---------------

-कुछ लोग झूठै हल्ला कर रहे हैं कि कृषि बिल से किसानों का नुकसान होगा। मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। हम तो ऐसा नहीं मानते। इस बल का पूरा समर्थन है।

-फूलचंद्र शुक्ला, बबेरू

--------

-कांग्रेस, सपा व बसपा किसान हित में कुछ नहीं कर सकीं। अब भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ा रही है और उन्हें योजनाओं के जरिए मदद दे रही है तो उन्हें अखर रहा है।

-जगन्नाथ सिंह पटेल भभुवा

--------------

-कृषि बिल लागू होने के किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य मिलेगा। जो विरोध करता है तो करता रहे, हम तो कृषि बिल में सरकार के साथ हैं।

-रामबाबू त्रिपाठी, ग्राम अधांव

-----------

-सम्मान निधि हो चाहे एफपीओ गठन सब भाजपा की ही देन है। हमारे हिसाब तो पीएम मोदी से ज्यादा किसानों का हितैषी कोई नहीं हैं। कृषि बिल में किसानों का हित है। जो विरोध कर रहे हैं वह स्वार्थी तत्व हैं।

-विनोद शुक्ला, भभुवा

chat bot
आपका साथी