पराली को जलाएं नहीं, इसे उपयोगी बनाएं

जागरण संवाददाता बांदा राजकीय कृषि फार्म अतर्रा में आयोजित जिला स्तरीय किसान जागरुकता गोष्ठ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:52 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:52 PM (IST)
पराली को जलाएं नहीं, इसे उपयोगी बनाएं
पराली को जलाएं नहीं, इसे उपयोगी बनाएं

जागरण संवाददाता, बांदा : राजकीय कृषि फार्म अतर्रा में आयोजित जिला स्तरीय किसान जागरुकता गोष्ठी में पराली प्रबंधन व जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उप निदेशक कृषि ने किसानों से कहा कि पराली (पयार)जलाएं नहीं, इससे बड़ा नुकसान है। उसे उपयोगी बनाएं और फायदा लें।

कृषि गोष्ठी में उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसान इसका लाभ उठाएं। साथ ही पराली प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. मंजुल पांडेय ने पशुपालन व जैविक खेती के बारे में किसानों को बताया। कहा कि किसान बेसहारा गोवंशों को पशुधन बना सकते हैं। प्रगतिशील किसान विज्ञान शुक्ला ने पराली प्रबंधन के तरीके बताए। साथ ही जैविक खेती, पशुपालन, ड्रिप इरिगेशन,व्यवसायिक खेती के विषय में भी जानकारी दी। कहा कि किसानों की इससे आय बढ़ेगी और लागत कम होगी। पराली को कंपोस्ट में बदलने के लिए वेस्ट डी कंपोजर के उपयोग के तरीके बताए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डा.प्रमोद कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी