बांदा जेल में बंदियों के पास बीड़ी,माचिस व तंबाकू देख भड़के डीएम

जागरण संवाददाता बांदा जिलाधिकारी व एसपी ने सोमवार को मंडल कारागार का औचक निरीक्षण ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:19 PM (IST)
बांदा जेल में बंदियों के पास बीड़ी,माचिस व तंबाकू देख भड़के डीएम
बांदा जेल में बंदियों के पास बीड़ी,माचिस व तंबाकू देख भड़के डीएम

जागरण संवाददाता, बांदा : जिलाधिकारी व एसपी ने सोमवार को मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बंदियों के पास बड़ी संख्या में बीड़ी, माचिस व तंबाकू आदि सामग्री मिली। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि प्रतिबंधित सामग्री किसी भी दशा में अंदर नहीं पहुंचनी चाहिए।

मंडल कारागार में निरीक्षण के दौरान डीएम आनंद सिंह और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा को तमाम खामियां मिलीं। कारागार में 1060 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 784 विचाराधीन बंदी हैं। जबकि 217 दोष सिद्ध कैदी, 19 अल्प वस्यक बंदी व 40 महिला बंदी शामिल हैं। जबकि कारागार में बंदियों की क्षमता महज 567 है। निरीक्षण में बैरक के अंदर कैदियों के पास गुटखा, बीड़ी, तंबाकू, माचिस सहित तमाम प्रतिबंधित सामग्री मिली। इस पर डीएम भड़क गए। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। कोई भी बंदी मास्क नहीं लगाए मिला। जबकि यहां सर्वाधिक 60 से ज्यादा बंदी व बंदी रक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम ने अधीक्षक से कहा कि हर हाल में यहां कोरोना नियमों का पालन कराएं। साथ ही प्रतिबंधित सामग्री किसी भी हालत में जेल के अंदर नहीं जानी चाहिए। जेल अस्पताल में डॉ.धीरेंद्र प्रताप ड्यूटी पर मिले। यहां 22 मरीज भर्ती थे। अस्पताल में भी कोई मरीज मास्क नहीं लगाए था। डीएम ने जेल में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उनके साथ एडीएम संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी