परिसीमन पूरा अब आरक्षण पर टिकी निगाहें

जागरण संवाददाता बांदा पंचायत चुनाव के परिसीमन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब लोगों की निग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:06 PM (IST)
परिसीमन पूरा अब आरक्षण पर टिकी निगाहें
परिसीमन पूरा अब आरक्षण पर टिकी निगाहें

जागरण संवाददाता बांदा : पंचायत चुनाव के परिसीमन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब लोगों की निगाहें आरक्षण पर टिकी है। कहा जा रहा है कि गाइड लाइन मिलने के बाद आरक्षण की प्रक्रिया जिले में शुरू होगी उधर पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को होगा।

जिले में नए परिसीमन में पंचायतों का स्वरूप भी बदल गया है। अभी तक जिले में कुल 471 ग्राम पंचायतें थी। इनमें बड़ोखर विकासखंड की हरदौली व महुआ की बरुआस्योढ़ा नगरीय क्षेत्र में शामिल होने से दो ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं। ग्राम पंचायतों की मौजूदा संख्या 469 है। इसी तरह ग्राम पंचायत के पहले 6183 वार्ड थे। नए परिसीमन में 30 कम होने पर इनकी संख्या 6153 हो गयी। क्षेत्र पंचायत के 11 वार्ड भी कम हुए हैं। पहले इनकी संख्या 761 थी जो अब घटकर 750 हो गयी है। जिला पंचायत के वार्डाें में कोई तब्दीली नहीं हुई। 2015 की तरह मौजूदा समय भी जिला पंचायत के 30 वार्ड हैं। परिसीमन पूरा होने के बाद अब लोगों की निगाहें आरक्षण पर टिकी हुई हैं। हालांकि जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिसीमन पूरा हो चुका है। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उधर सहायक पंचास्थानीय सुशील कुमार ने बताया कि पंचायत की मतदाता सूची तैयार हो गई है जिसका प्रकाशन 22 जनवरी को होगा। इनसेट

ई-इपिक की मिलेगी सुविधा

बांदा : इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंटी कार्ड (इपिक) का शुभारंभ किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि 25 से 31 जनवरी तक नए पंजीकृत मतदाताओं को इपिक डाउनलोड की सुविधा मिलेगी। 1 फरवरी से सभी मतदाता ई-इपिक डाउनलोड कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी