संदिग्ध हालात में किसान का पेड़ से लटका मिला शव

संवाद सहयोगी नरैनी कालिजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव निवासी किसान की संदिग्ध हालात में म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:04 PM (IST)
संदिग्ध हालात में किसान का पेड़ से लटका मिला शव
संदिग्ध हालात में किसान का पेड़ से लटका मिला शव

संवाद सहयोगी, नरैनी : कालिजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव निवासी किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव के बाहर खेत के पास पेड़ से लटका उसका शव मिला। बेटे ने बताया कि खलिहान में कटी फसल की रखवाली कहकर घर से गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई की।

कालिजर थाना के ग्राम परसहर निवासी 50 वर्षीय चंदा उर्फ चंद्रपाल चार बीघा में खेती करते थे। गेहूं की फसल कटने के बाद खलिहान में रखी थी। शुक्रवार रात वह कटी फसल की रखवाली करने घर से निकले थे। सुबह काफी देर तक नहीं लौटने पर पत्नी प्यारी ने पूना से लौटे बेटे शोभित से पता करने को कहा। खलिहान गए शोभित ने पिता को नहीं देखा तो आवाज दी। आसपास देखने पर महुआ के पेड़ से फंदे पर लटका शव देख चीख पड़ा। दौड़ते हुए घर पहुंचा और गांव वालों को जानकारी दी। कालिजर पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोला बेटा, नहीं थी यह उम्मीद

ग्रामीणों ने बताया कि उसके तीन बेटे और बेटियां हैं। जिनका चार बीघा में खेती कर भरणपोषण करता था। उसके तीनों बेटे घर की माली हालत देख दूसरे राज्यों में काम करते हैं। जिसमें एक लौट आया है।

कटी फसल की करने गए थे निगरानी

बेटे शोभित ने बताया कि वह पूना में एक सोसाइटी में चौकीदार का काम करता था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद पूना से पंद्रह दिन पहले ही लौटा था। खलिहान में फसल कटी रखी, पिता रखवाली की बात कहकर निकले थे। थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पंचनामा भर कर विछेदन हेतु जिला मुख्यालय भेजा।

chat bot
आपका साथी