रुक-रुक कर हो रही बारिश में गिर कच्चा मकान

संवादसूत्र, ¨तदवारी : रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 05:29 PM (IST)
रुक-रुक कर हो रही बारिश में गिर कच्चा मकान
रुक-रुक कर हो रही बारिश में गिर कच्चा मकान

संवादसूत्र, ¨तदवारी : रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर ऐसे लोग जिनके मकान कच्चे हैं। उनके सामने खतरा और बढ़ने लगा है। बुधवार को ग्राम तेरहीमाफी में कच्चा घर बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। इससे मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान तहस-नहस हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग बाहर सो रहे थे। इस कारण परिजन बाल-बाल बच गए।

विकासखंड के तेरहीमाफी गांव निवासी रामकरण धुरिया बीते दिवस की रात परिजनों के साथ घर के बाहर सो रहा था। अचानक आधी रात को तेज आवाज के साथ कच्चा घर भरभराकर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। मिट्टी के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर तहस-नहस हो गया। पीड़ित ने बताया कि मकान गिरने से पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह गांव के राजाराम यादव का कच्चा मकान बारिश के कारण भरभराकर कर गिर गया। घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है। पीड़ितों ने आर्थिक मदद की मांग की है।

chat bot
आपका साथी