स्वास्थ्य सेवाएं देने में चित्रकूटधाम मंडल टाप-5 पर

-यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिग में हमीरपुर का प्रदेश में तीसरा स्थान जागरण संवाददाता बांदा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:30 PM (IST)
स्वास्थ्य सेवाएं देने में चित्रकूटधाम मंडल टाप-5 पर
स्वास्थ्य सेवाएं देने में चित्रकूटधाम मंडल टाप-5 पर

-यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिग में हमीरपुर का प्रदेश में तीसरा स्थान

जागरण संवाददाता, बांदा : वैश्विक महामारी और सीमित संसाधनों के बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य डैशबोर्ड की रैंकिग में चित्रकूटधाम मंडल प्रदेश में टाप-5 में शामिल हो गया है, जबकि जनपद रैंकिग में हमीरपुर का प्रदेश में तीसरा स्थान है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरबी गौतम ने बताया कि मंडल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में स्टाफ व संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों के दिन-रात मेहनत करने का नतीजा है कि आज मंडल टॉप-5 में है। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान बेहद सराहनीय रहा है। बताया कि प्रदेश के 18 मंडलों में चित्रकूटधाम मंडल 5वें पायदान पर है। सहारनपुर पहले, मेरठ दूसरे, प्रयागराज तीसरे व आगरा मंडल चौथे स्थान पर है। इसके बाद भी जनपद रैंकिग में हमीरपुर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। मंडलीय परियोजना प्रबंधक (एनएचएम) आलोक कुमार ने बताया कि यह रैंकिग 14 सूचकांकों पर आधारित होती है। 14 सूचकांकों में मंडलीय परियोजना प्रबंधक की रैंकिग प्रस्तुत की गई है। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी जनपदों में सीमित संसाधनों के बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। अब बांदा जिले की रैंकिग को भी सुधारने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी