चिराग फाउंडेशन ने 24 बेवाओं को बांटी धनराशि

जागरण संवाददाता बांदा चिराग फाउंडेशन ने ईद के उपलक्ष्य में गायत्री नगर (चमरौड़ी) मोहल्ले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:43 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:43 PM (IST)
चिराग फाउंडेशन ने 24 बेवाओं को बांटी धनराशि
चिराग फाउंडेशन ने 24 बेवाओं को बांटी धनराशि

जागरण संवाददाता, बांदा : चिराग फाउंडेशन ने ईद के उपलक्ष्य में गायत्री नगर (चमरौड़ी) मोहल्ले की 24 बेवाओं को उपहार स्वरूप धनराशि दी है। धनराशि पाकर बेवाओं के चेहरे खिल उठे हैं। फाउंडेशन से संबद्ध सभी पदाधिकारी व सदस्य सीनियर सिटीजन हैं। इसलिए उन्होंने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए अपने प्रतिनिधि मधु व असगरी से धनराशि हस्तांतरित कराई है।

चिराग फाउंडेशन के पदाधिकारियों डॉ. शबाना रफीक आदि ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी शहर के गायत्री नगर (चमरौड़ी) की 24 बेवाओं को धनराशि दी। कोरोना काल से पहले इन महिलाओं को धनराशि, वस्त्र व ईद में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री वितरित की जाती थी। जो स्वयं चिराग फाउंडेशन के सदस्य व पदाधिकारी जाकर अपने हाथ से देते थे। कोरोना त्रासदी में यह व्यवस्था संभव नहीं है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष बाजार में निकल कर ईद की खरीदारी न करें। अधिक पैसा पकवानों में व्यर्थ खर्च न करके। उसे फल, नींबू, आंवला, सलाद व पोषक पदार्थ खाने में व्यय करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं।

chat bot
आपका साथी